होम शाहजहांपुर में सांसद खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ, सांसद अरुण सागर ने फीता काटकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
शाहजहांपुर स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सांसद खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सांसद खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
यह आयोजन जिला खेल कार्यालय एवं जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अरुण सागर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का उद्देश्य संसदीय क्षेत्रों में युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभाओं को निखारना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में ऐसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें अब तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच नहीं मिल पाता था। सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

सांसद ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, रस्साकशी, तीरंदाजी सहित पिट्ठू जैसे पारंपरिक खेल शामिल हैं।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि इस स्पर्धा में
18 वर्ष से कम,
18 से 40 वर्ष, और
40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और खेल को अपने करियर का माध्यम बनाएं।
सांसद ने कहा कि खेलों में भविष्य बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार पूरी जिम्मेदारी उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।