होम फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल, घाटों पर छठ पूजा की इजाजत मिली
फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल, घाटों पर छठ पूजा की इजाजत मिली
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) की बुधवार को हुई बैठक में राजधानी में एक नवंबर से सभी कक्षाओं के स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसी के साथ इस बैठक में दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति भी दे दी गई है। इस फैसलों की जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के हालात इस वक्त काबू में हैं। चिंता की बात नहीं, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। सिसोदिया ने कहा कि छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन को मंजूरी भी मिल गई है।
स्कूल के बारे में लिया ये फैसला
. सभी स्कूल प्राइवेट व सरकारी खोले जाएंगे।
. 1 नवंबर से सभी स्कूल खोलने की इजाजत।
. अभिभावक को बाध्य नहीं किया जाएगा।
. 50 फीसदी से ज्यादा क्षमता से छात्रों को ना बुलाया जाए।
. स्कूल के स्टाफ को सौ फीसदी टीका लगा हो, नहीं लगा हो तो तुरंत लगवाएं।
. ऑनलाइन क्लास भी चलेगी और स्कूल भी खुलेंगे।
. सभी क्लासेस और सभी स्कूल को खोलने की इजाजत।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।