होम 12 सांसदों का निलंबन: प्रह्लाद जोशी ने खेद व्यक्त करने को कहा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2021 08:58 PM

12 सांसदों का निलंबन: प्रह्लाद जोशी ने खेद व्यक्त करने को कहा

12 सांसदों का निलंबन: प्रह्लाद जोशी ने खेद व्यक्त करने को कहा

12 सांसदों का निलंबन: प्रह्लाद जोशी ने खेद व्यक्त करने को कहा

राज्यसभा से 12 विपक्षी सांसदों का निलंबन एक बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है। विपक्षी सदस्य इसी बहाने सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की बैठक लगातार जारी है। आज भी सोनिया गांधी और शिवसेना नेता संजय राउत की मुलाकात हुई। वहीं, 12 सांसदों के निलंबन पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं से कहना चाहूंगा कि वह पश्चाताप और खेद व्यक्त करें और उसके बाद सदन में आए। सरकार हर मामले पर चर्चा के लिए तैयार है।इसी का जवाब में संजय राउत ने कहा कि कोई माफी नहीं कोई, पछतावा नहीं, हम लड़ेंगे। दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा कि हमारी मुलाकात का एजेंडा विपक्षी एकता को मजबूत करना है। यह पहली मुलाकात थी। कल फिर से मुलाकात होगी जिसमें शरद पवार मौजूद रहेंगे। नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि यह देश के बारे में एक बैठक थी। हमने इस बारे में बात की कि हम कैसे मिलकर काम कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं और देश को इस मुश्किल से कैसे निकाल सकते हैं। वहीं आज विपक्षी सांसदों को लेकर राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद के मानसून सत्र के दौरान उच्च सदन में ‘‘अशोभनीय आचरण’’ को लेकर शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए गए राज्यसभा के 12 सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए मंगलवार को मार्च निकाला तथा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकाला। राहुल गांधी, निलंबित सांसद, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, शिवसेना नेता संजय राउत और कई अन्य नेता इस मार्च में शामिल हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)