होम अब समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले Pushpraj Jain के घर IT का छापा

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 31, 2021 09:34 PM

अब समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले Pushpraj Jain के घर IT का छापा

अब समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले Pushpraj Jain के घर IT का छापा

अब समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले Pushpraj Jain के घर IT का छापा

उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग के ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस छापेमारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के तहत उत्तर प्रदेश में इत्र व्यापारियों और कुछ अन्य से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कानपुर, कन्नौज, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। विभाग लगातार इत्र कारोबार और संबंधित व्यवसाय से जुड़ी कुछ कंपनियों के कई ठिकानों की तलाशी ले रहा है। जिन कारोबारियों के यहां छापेमारी की गई है उनमें समाजवादी पार्टी के एमएलसी) पुष्पराज उर्फ ​​पम्पी जैन भी शामिल हैं।यह छापा ऐसे समय में हुई है जब पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया था। इस संवाददाता सम्मेलन में पुष्पराज उर्फ ​​पम्पी जैन भी शामि्ल होने वाले थे। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में दावा किया कि कन्नौज में उसके विधान पार्षद (एमएलसी) पुष्पराज उर्फ ​​पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है। सपा ने कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया था, इसलिए ‘‘भाजपा सरकार’’ ने छापेमारी करवाई है। सपा ने लिखा कि पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी I.T. ने सपा MLC श्री पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में  आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।राज्य में अगले साल के शुरु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जैन द्वारा तैयार ‘समाजवादी इत्र’ को अखिलेश यादव ने हाल ही में पेश किया था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत काम करने वाली जांच एजेंसी- माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने हाल में कानपुर और कन्नौज में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान इत्र व्यापारी पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया और 197 करोड़ रुपये से अधिक नकद धन राशि के अलावा 26 किलोग्राम सोना और भारी मात्रा में चंदन का तेल जब्त किया गया। आयकर विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के तहत कार्य करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)