होम भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, रोहित-राहुल ने की छक्कों की बारिश

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 19, 2021 11:09 PM

भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, रोहित-राहुल ने की छक्कों की बारिश

भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, रोहित-राहुल ने की छक्कों की बारिश

भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, रोहित-राहुल ने की छक्कों की बारिश

नई दिल्लीः भारत ने न्यूजीलैंड के साथ दूसरे टी20 मैच में जीत अपने नाम कर ली है। भारत ने पिछले मैच की ही तरह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए।

भारत 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 18वें ओवर की दूसरी बॉल में ही जीत अपने नाम कर ली। यह मुकाबला शुरू से ही भारत के पक्ष में रहा। यह मुकाबला जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने अभी 2-0 से बढ़त बना रखी है। तीसरा मैच होना अभी बाकी है। रोहित की कप्तानी और राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच बनने के बाद यह पहली सीरीज खेली गई थी।

भारतीय टीम से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और राहुल लोकेश ने पारी की अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा ने 55 रन और राहुल ने 65 रन बनाकर भारत की जीत का रास्ता साफ़ कर दिया।

लाइव अपडेट...

-सूर्य कुमार यादव 1 रन बनाकर आउट

- रोहित शर्मा 55 रन बनाकर आउट

- के. एल राहुल 49 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट

- राहुल का तूफानी अर्धशतक

- भारत 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन

- न्यीजलैंड 20 ओवर की समाप्ति के बाद 153 रन।

- न्यूजीलैंड 19 ओवर के बाद 146 रन।

- न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा, जेम्स नीशम 3 रन बनाकर आउट।

- न्यूजीलैंड 17 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 5 विकेट पर 138 रन।

- ग्लेन फिलिप्स 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

- न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लग गया है।

- 16 ओवर का खेल खत्म, न्यूजीलैंड 4 विकेट पर 128 रन।

- न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा, टिम सेफर्ट 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- न्यूजीलैंड 15 ओवर की समाप्ति के बाद 125 रन।

- न्यूजीलैंड की शुरुआत ठीक दिखाई दे रही है, जिसने 14 ओवर का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं।

- 13 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड 102 रन,तीन विकेट के नुकसान पर।

न्यूजीलैंड 12 ओवर की समाप्ति के बाद 94 रन।

- न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका मिशेल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- कीवी टीम 11 ओवर का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 89 रन।

- न्यूजीलैंड 10 ओवर की समाप्ति के बाद 84 रन है, जिसमें कीवियों ने दो विकेट गंवा दिए हैं।

- न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। मार्क चैपमैन 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चैपमैन का अक्षर पटेल की गेंद पर स्टेट पर कैच पकड़ा गया। अब खेलने के लिए ग्लेन फिलिप्स आए हैं।

- ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड 73 रन।

- न्यूजीलैंड का 7 ओवर का खेल खत्म होने तक 69 पर 1 विकेट हैं। मिशेल 23 और चैपमैन 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

- न्यूजीलैंड 6 ओवर की समाप्ति के बाद 64 रन।

- न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिर गया है। मार्टिन गुप्टिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिन्हें दीपक चाहर ने विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। अब खेलने के लिए मार्क चैपमैन आए हैं।

- न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत दी है। 4 ओवर का खे खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 42 रन बना लिए, जिसमें गुप्टिल 25 और मिशेल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- तीन ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड ने 29 रन बना लिए हैं।

- न्यूजीलैंड ने दो ओवर में 24 रन बना लिए हैं। इसमें मार्टिल गुप्टिन 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि डेरिल मिशेल 9 रन पर हैं।

- मार्टिंग गुप्टिल की तेज शुरुआत, पहली गेंद पर लगाया चौका

- भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (सी), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।

- न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (डब्ल्यू), जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (सी), एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)