होम जिस बेटी ने लालू यादव की जान बचाई, आज वही..., रोहिणी आचार्य के ऐलान पर JDU ने RJD प्रमुख को घेरा

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Nov 15, 2025 07:23 PM

जिस बेटी ने लालू यादव की जान बचाई, आज वही..., रोहिणी आचार्य के ऐलान पर JDU ने RJD प्रमुख को घेरा

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार (15 नवंबर) को राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है।

जिस बेटी ने लालू यादव की जान बचाई, आज वही..., रोहिणी आचार्य के ऐलान पर JDU ने RJD प्रमुख को घेरा

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार (15 नवंबर) को राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। रोहिणी के इस ऐलान के बाद, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) ने RJD प्रमुख लालू यादव पर सवाल उठाए हैं और इसे परिवार का कलह बताया है।

JDU नेता नीरज कुमार का तंज

जेडी(यू) नेता नीरज कुमार ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने रोहिणी आचार्य की ओर से लालू यादव को किडनी दान दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा:

"आरजेडी एक पारिवारिक पार्टी है और परिवार का कलह उभर कर सामने आया है लेकिन महत्वपूर्ण विषय यह है कि जिस बेटी रोहिणी ने अपने पिता के प्राण की रक्षा की हो और उस बेटी के मुंह से कराह निकल रहा हो। जिस भाई की कलाई में राखी बांधी, आज वो उस परिवार को और पार्टी को भी अलविदा कह रही है। सवाल के घेरे में लालू यादव, राबड़ी देवी जी आप हैं।"

"लालू यादव राजनीति के धृतराष्ट्र हो गए"

नीरज कुमार ने लालू यादव पर तंज कसते हुए उन्हें महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र जैसा बताया। उन्होंने कहा:

"लालू यादव राजनीति के धृतराष्ट्र हो गए कि सबकुछ जानते हुए भी खामोश क्यों हैं? आप उस घर के मुख्य न्यायाधीश हैं। अगर आप इस भूमिका को अदा नहीं करेंगे तो वो भी अपराध की श्रेणी में आ जाएगा। बेटी की कराह बहुत भारी पड़ता है। इसका अहसास लालू जी आपको तो होता ही होगा। मन में होता होगा लेकिन जुबान पर नहीं आ रहा है। आपकी राजनीति का कुनबा तो बिखर ही गया है अब परिवार का भी कुनबा बिखर जाएगा इसलिए ज्ञान की आंखें खोलिए। आपको बिहारी मेधा पर भरोसा नहीं है तो आपका दुखद पक्ष है।"

रोहिणी आचार्य ने क्या किया ऐलान?

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं राजनीति छोड़ रही हूं। अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।"

बता दें कि संजय यादव RJD नेता और राज्यसभा सांसद हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव का सबसे करीबी एडवाइजर माना जाता है। वहीं रमीज सुल्तान भी उनके करीबी सहयोगियों में से एक माने जाते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)