होम राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच तेज, सिफारिश पर नियुक्त कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 17, 2026 03:13 PM

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच तेज, सिफारिश पर नियुक्त कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच अब बड़े प्रशासनिक एक्शन की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के दायरे में मंदिर से जुड़े करीब 100 कर्मचारी हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच तेज, सिफारिश पर नियुक्त कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच अब बड़े प्रशासनिक एक्शन की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के दायरे में मंदिर से जुड़े करीब 100 कर्मचारी हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी सिफारिश के आधार पर नियुक्त किए गए थे और जांच रिपोर्ट के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी जांच के दौरान इन कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा चुकी है। यदि अंतिम रिपोर्ट में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उन्हें सेवा से हटाने का फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल जांच एजेंसी इस पूरे मामले की गहन समीक्षा कर रही है।

ट्रस्ट और एजेंसियों के जरिए हुई नियुक्तियां भी जांच के दायरे में

जानकारी के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों के अलावा कुछ निजी एजेंसियों के माध्यम से भी कई नियुक्तियां की गई थीं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इनमें से कुछ नियुक्तियां ट्रस्ट से जुड़े लोगों की सिफारिश पर हुई थीं। इन कर्मचारियों को सुरक्षा कार्यालय, सफाई व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता जैसे विभिन्न कार्यों के लिए तैनात किया गया था।

सूत्रों का कहना है कि समीक्षा के दौरान कुछ कर्मचारियों को गैर-जरूरी भी माना गया है। ट्रस्ट के नए पदाधिकारी इन नियुक्तियों और उनकी आवश्यकता का मूल्यांकन कर रहे हैं।

दान की गिनती में लागू की गई दोहरी सुरक्षा व्यवस्था

दान चोरी का मामला सामने आने के बाद श्री राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित बनाया गया है। अब चढ़ावे की गणना के दौरान द्विस्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस के साथ-साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों को भी इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गणना कक्ष में प्रवेश से पहले कर्मचारियों की दो स्तर पर जांच की जा रही है। इसके अलावा चढ़ावे की गिनती पूरी होने के बाद बाहर निकलते समय भी कर्मचारियों की तलाशी ली जा रही है। सभी कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए 23 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की पुनरावृत्ति न हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)