होम सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी, हाईकोर्ट ने भी दिए निगरानी के निर्देश
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रही। लगातार अनशन के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रही। लगातार अनशन के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि वांगचुक की जान को खतरा है और उनकी शारीरिक स्थिति तेजी से कमजोर होती जा रही है। उनके अनुसार, वांगचुक इतने कमजोर हो चुके हैं कि उनके शरीर की हड्डियां तक साफ दिखाई देने लगी हैं।
अभिजीत दीपके ने यह भी दावा किया कि गुरुवार को सोनम वांगचुक दो बार गिरते-गिरते बचे। सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ वीडियो में वांगचुक मंच से नीचे उतरते समय अपने साथियों का सहारा लेते हुए नजर आए। वीडियो में वह बेहद धीमे और लड़खड़ाते कदमों से चलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक भोजन नहीं करने की वजह से सोनम वांगचुक की स्थिति अब बेहद नाजुक हो चुकी है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो इसका असर उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ सकता है और ऑर्गन फेलियर का खतरा भी पैदा हो सकता है।
हालांकि, सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस जवाब नहीं मिलता, तब तक वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को सफल बनाने की भी अपील की है।
इस बीच, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रशासन को उनकी स्वास्थ्य स्थिति की प्रतिदिन निगरानी करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।