होम किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, अपशब्द भी कहे गए, शिकायत दर्ज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2022 10:19 PM

किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, अपशब्द भी कहे गए, शिकायत दर्ज

किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, अपशब्द भी कहे गए, शिकायत दर्ज

किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, अपशब्द भी कहे गए, शिकायत दर्ज

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन के बाद से किसान नेता राकेश टिकैत लगातार सुर्खियों में रहते हैं। इन सब के बीच एक बार फिर से राकेश टिकैत चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत को कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, राकेश टिकैत को अपशब्द भी कहे गए हैं। इस बात की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की शुरुआत भी हो गई है।मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने बताय कि पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता के ड्राइवर परजवाल त्यागी की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि इस बीच वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम टिकैत के आवास पर गई और उनसे बात की। राकेश टिकैत ने दावा किया है कि उन्हें एक युवक ने फोन पर धमकी दी है और अभद्र टिप्पणी की। इस अज्ञात व्यक्ति ने टिकैत को फोन किया था, उसने उनके परिवार तक को भी गाली दी है। इसके अलावा उस अज्ञात व्यक्ति की ओर से राकेश टिकैत के परिवार को भी फोन करके जान से मारने की धमकी दी जा रहीआपको बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान भी राकेश टिकैत ही आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। कई बार इसकी शिकायत उन्होंने गाजियाबाद पुलिस को भी की थी। इस मामले में जांच तो हुई लेकिन गिरफ्तार या नहीं हो सकी। आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर लगभग 13 महीनों तक चले आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था जिसका अहम हिस्सा राकेश टिकैत भी थे। राकेश टिकैत में किसान आंदोलन के बाद से लगातार भाजपा के खिलाफ दूसरे राज्यों में जाकर जमकर प्रचार की है। माना जा रहा था कि कृषि कारणों को लेकर उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को जबरदस्त नुकसान होगी। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)