होम अशोक निषाद राजू पत्रकार सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष
अशोक निषाद " राजू पत्रकार" सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष
सुधीर सिन्हा,प्रयागराज।उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गठन के पश्चात प्रयागराज में महाराजा निषादराज गुह्य स्मृति समिति की आवश्यक बैठक श्रीमती अनामिका चौधरी, शहर की पूर्व उपमहापौर और प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश सचिव गंगा विचार मंच ,अध्यक्षता में श्रृंगेरी मठ मोरी दारागंज में संपन्न हुई।बैठक में शहर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार निषाद ".राजू पत्रकार " को सर्वसम्मति से महाराज निषादराज गुह्य स्मृति समिति प्रयागराज का अध्यक्ष चुना गया।इस घोषणा की जानकारी मिलते ही पूरे निषाद समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालो का देर रात तक तांता लगा रहा।बताते चले कि वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ साफ सुथरी छवि के चलते निषाद समाज में अशोक कुमार निषाद की अलग ही पैठ है ।इसके साथ ही राजू पत्रकार के नाम से संगम नगरी में मशहूर अशोक कुमार निषाद न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ( राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ ही संस्कार सेना व वेब पोर्टल चैनल एसोसियेशन के भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। बैठक के पश्चात ये भी तय किया गया की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5अप्रैल 2022को महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती बड़े ही धूम धाम के साथ प्रयागराज में मनाई जाएगी।बैठक में पप्पू लाल निषाद,मीरा निषाद,विक्कू निषाद,मोहित निषाद,शेखर निषाद,रवि निषाद,शिव लाल निषाद,गया निषाद, ननका निषाद,पप्पू निषाद,मालिक निषाद,,गोपाल निषाद व निषाद पार्टी के पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।