होम यूपी में कौन होगा भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? यह दो नाम रेस में सबसे आगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2022 09:51 PM

यूपी में कौन होगा भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? यह दो नाम रेस में सबसे आगे

यूपी में कौन होगा भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? यह दो नाम रेस में सबसे आगे

यूपी में कौन होगा भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष? यह दो नाम रेस में सबसे आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव खत्म हो चुके हैं। नतीजे भी आ गए हैं और नई सरकार ने शपथ भी ले लिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई सरकार का गठन भी हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। स्वतंत्र देव सिंह के मंत्री बनने के साथ ही उत्तर प्रदेश में एक सवाल सबसे आम हो गया है। दरअसल, सवाल यह है कि आखिर उत्तर प्रदेश में भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? भाजपा हमेशा एक व्यक्ति एक पद की बात करती है। यही कारण है कि अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी शुरू हो गई है।वर्तमान की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष की सूची में उन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है जिन्हें इस बार योगी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इन नामों में दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह जैसे दिग्गजों के नाम है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की रेस में अब भी सबसे आगे श्रीकांत शर्मा और दिनेश शर्मा का नाम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक के श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसा दावा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि श्रीकांत शर्मा को अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बिजली मंत्री के नाते उनका प्रदर्शन अच्छा रहा बावजूद इसके उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया जिसके बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इससे पहले योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दिनेश शर्मा को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री रहने के नाते उन्होंने प्रदेश के दौरे भी किए हैं। साथ ही साथ सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यही कारण है कि दिनेश शर्मा का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे चल रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)