होम भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कई बड़े कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है। इन सब के बीच खबर यह भी है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और सांसदों तथा विधायकों को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता चार राज्यों में मिली जीत से उत्साहित हैं। यही कारण है कि भाजपा इस बार स्थापना दिवस को और उत्साहित तरीके से मनाने जा रही है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था हालांकि इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है।वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ देश बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा देश के कई बड़े राज्यों में पार्टी सत्ता में है। हाल में ही 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा गोवा मणिपुर उत्तराखंड में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।