होम मुश्किल में इमरान खान की कुर्सी! पाकिस्तान की संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2022 09:59 PM

मुश्किल में इमरान खान की कुर्सी! पाकिस्तान की संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

मुश्किल में इमरान खान की कुर्सी! पाकिस्तान की संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

मुश्किल में इमरान खान की कुर्सी! पाकिस्तान की संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। देश में राजनीतिक उठापटक के बीच आज पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। सदन में नेता प्रतिपक्ष शहबाज शरीफ ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जानकारी के मुताबिक 7 दिनों के भीतर इस अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जाएगी। साथ ही 31 मार्च को इस पर बहस होगी। आज पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली ने दो दिन के अंतराल के बाद सोमवार को अपना अहम सत्र फिर से आरंभ किया, जिसमें विपक्ष संकटग्रस्त प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया।विपक्ष ने आरोप लगाया था कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की सरकार देश में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार है। इसके बाद से देश की राजनीति में अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे है। विपक्ष ने सदन के अध्यक्ष से 14 दिन के भीतर सत्र बुलाने का अनुरोध किया था। बहरहाल, समय सीमा के तीन दिन बाद 25 मार्च को सत्र बुलाया गया, लेकिन अध्यक्ष ने प्रस्ताव पेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस बात की संभावना है कि विपक्ष को सोमवार को प्रस्ताव पेश करने का मौका मिल जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)