होम खत्म हुआ सस्पेंस, अमित शाह ने बता दिया राजस्थान में कौन होगा भाजपा का CM फेस

Alert Star Digital Team Dec 6, 2021 08:33 PM

खत्म हुआ सस्पेंस, अमित शाह ने बता दिया राजस्थान में कौन होगा भाजपा का CM फेस

खत्म हुआ सस्पेंस, अमित शाह ने बता दिया राजस्थान में कौन होगा भाजपा का CM फेस

खत्म हुआ सस्पेंस, अमित शाह ने बता दिया राजस्थान में कौन होगा भाजपा का CM फेस

देश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह रविवार को राजस्थान दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इसी कड़ी में अमित शाह ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा सस्पेंस खत्म करने की कोशिश की। दरअसल, राजस्थान में लगातार सीएम फेस की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव तक देखें तो राजस्थान में वसुंधरा राजे का दबदबा रहा है। हालांकि वर्तमान में देखें तो वह लगातार संगठन से दूर दिखाई दे रही हैं। वसुंधरा राजे समर्थकों का आरोप रहता है कि फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री को संगठन की ओर से हासिए पर किया जा रहा है और यही कारण है कि वसुंधरा राजे गुट उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग लगातार करता रहा है। वसुंधरा गुट यह तक दावा करता है कि अगर वह राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हुईं तो भाजपा खत्म हो जाएगी।हालांकि एक बात सत्य है कि राजस्थान में भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का गुट है तो दूसरी तरफ वसुंधरा राजे का। अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे नेताओं का अपना अलग-अलग गुट है। यही कारण है कि अमित शाह ने भाजपा की कार्यसमिति में संदेश देने के लिए जयपुर का दौरा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साफ तौर पर कह दिया कि जो संगठन के लिए काम करेगा, संगठन के लिए पसीना बहाएगा, उसी को इनाम मिलेगा। माना जा रहा है कि अमित शाह ने अपने इस बयान से मुख्यमंत्री फेस की मांग करने वाले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दे दिया है। मंच पर देखे तो वसुंधरा राजे के साथ साथ सतीश पूनिया को भी अमित शाह की ओर से प्राथमिकता दी गई। 

 

 

इसके अलावा शाह के 2 दिनों के राजस्थान दौरे को देखें तो केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की खासी अहमियत दिखाई दी। इसके बाद से राजस्थान में इस बात को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है कि गजेंद्र सिंह शेखावत को ही भाजपा आगे ना कर दें। वहीं, अमित शाह ने इस बात को भी साफ कर दिया कि भाजपा का इरादा गहलोत सरकार गिराना नहीं है बल्कि अपने दम पर सरकार बनाना है। शाह ने कहा कि शाह ने कहा,‘‘ भाजपा आपकी सरकार नहीं गिराएगी बल्कि 2023 में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।’’ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा,‘‘ उनको हमेशा डर रहता है कि मेरी सरकार गिर जाएगी, मेरी सरकार गिर जाएगी... भइया कौन गिरा रहा है? कोई नहीं गिरा रहा। मगर आप ऐसा क्यों कर रहे हो कि आपके ही लोग भागे जा रहे हैं?’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)