होम भारत में कितने लोग पहन रहे मास्क? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2021 09:43 PM

भारत में कितने लोग पहन रहे मास्क? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

भारत में कितने लोग पहन रहे मास्क? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

भारत में कितने लोग पहन रहे मास्क? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के बारे में पता चलने के बाद जहां एक ओर डर और चिंता का माहौल बना हुआ है. वहीं एक सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

सर्वे में दौरान पता चला है कि भारत में केवल 2 फीसदी लोगों ने माना है कि उनके इलाके, शहर या जिले में लोग मास्क पहनते हैं.

तीन में से एक व्यक्ति नहीं पहनता मास्क

सर्वे में खुलासा हुआ कि मास्क पहनने के नियम का अनुपालन निचले स्तर पर बना हुआ है. डिजिटल प्लेटफॉर्म 'लोकल सर्किल' द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार तीन में से एक भारतीय का कहना है कि उनके इलाके के ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहनते.

64 जिलों में हुआ सर्वे

अप्रैल में किए गए इस सर्वे में भारत के 364 जिलों में रहने वाले 25,000 से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलीं. सर्वे के मुताबिक 29 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मास्क पहनने के नियम का पालन करने की दर काफी अधिक है. मास्क पहनने की दर सितंबर में गिरकर 12 प्रतिशत तक आ गई और फिर तेजी से गिरकर नवंबर में केवल दो प्रतिशत रह गई.

मास्क पहनने के जागरूकता जरूरी

'लोकल सर्किल' के फाउंडर सचिन टापरिया ने कहा, 'ये जरूरी है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन ओमीक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर मास्क पहनने के बारे में जागरूकता पैदा करें. इसे कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए. इसके लिए जो भी जरूरी कदम हों वो उठाए जाएं.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)