होम नेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में सी.एम.एस. छात्र टीम ‘गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 6, 2021 06:36 PM

नेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में सी.एम.एस. छात्र टीम ‘गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित

नेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में सी.एम.एस. छात्र टीम ‘गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित

नेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में सी.एम.एस. छात्र टीम ‘गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, 6 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की छः सदस्यीय छात्र टीम ने नेशनल लेविल पर आयोजित क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में गोल्ड अवार्ड अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। छात्र टीम में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र आर्यन प्रताप सिंह, अलिश्बा असद, अनन्या सचान, प्रशस्ति श्रीवास्तव, अलभ्य सिंह एवं जय पाण्डेय शामिल हैं। सम्मेलन का आयोजन क्वालिटी सर्कित फोरम ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में कानपुर-लखनऊ चैप्टर द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर की 87 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. छात्र टीम ने सर्वश्रेष्ठ केस स्टडी प्रजेन्टेशन प्रस्तुत कर गोल्ड अवार्ड अपने नाम किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

            उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में केस स्टडी प्रजेन्टेशन में सी.एम.एस. छात्रों ने दिखाया कि शिक्षा में क्वालिटी की विचारधारा छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान कर विश्व नागरिक बनाती है। वर्तमान समय में विश्व भर में शिक्षा का तेजी से गिरता स्तर चिन्ता का विषय है। ऐसे में स्कूलों एवं कालेजों में स्टूडेन्टस क्वालिटी सर्किल निर्मित करना अत्यन्त ही सामयिक एवं उपयोगी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)