होम मोदी सरकार ने किया आस्था से खिलवाड़, राहुल गांधी का बड़ा आरोप – बोले, छठ के लिए 12000 स्पेशल ट्रेनों का दावा निकला झूठ

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Oct 25, 2025 06:37 PM

मोदी सरकार ने किया आस्था से खिलवाड़, राहुल गांधी का बड़ा आरोप – बोले, छठ के लिए 12000 स्पेशल ट्रेनों का दावा निकला झूठ

छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने त्योहारों के मौसम में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का झूठा दावा किया

मोदी सरकार ने किया आस्था से खिलवाड़, राहुल गांधी का बड़ा आरोप – बोले, छठ के लिए 12000 स्पेशल ट्रेनों का दावा निकला झूठ

Political News: छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने त्योहारों के मौसम में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का झूठा दावा किया और बिहारवासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।

बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,

उन्होंने आगे कहा,

 

कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें?

राहुल गांधी ने सरकार से सवाल किया कि “आखिर ये 12,000 ट्रेनें कहां हैं?”
उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 के बीच 12,011 रेल यात्राओं (रेलगाड़ियों के फेरों) की घोषणा की थी, जिसमें प्रतिदिन औसतन 196 विशेष ट्रेनें चलाने की बात कही गई थी।
राहुल ने कहा कि ये आंकड़े सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,

रोजगार का मुद्दा भी उठाया

राहुल गांधी ने कहा कि अगर बिहार में रोजगार और सम्मानजनक जीवन होता, तो लोगों को हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता।
उन्होंने लिखा,

“सिर्फ 1,500 ट्रेनें चलीं, वादे हुए झूठे” – अखिलेश प्रसाद सिंह

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा,

उन्होंने आरोप लगाया कि यह झूठ चुनाव के समय वोट बटोरने की साजिश थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)