होम प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 23, 2026 08:56 PM

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ स्थित चंदापुर इलाके में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इस दुर्घटना में अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ स्थित चंदापुर इलाके में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इस दुर्घटना में अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार घायलों को 50-50 हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

जर्जर बिल्डिंग बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोल्ड स्टोरेज की इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। हादसे के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे राहत और बचाव अभियान में मुश्किलें बढ़ गईं। सुरक्षा के मद्देनजर कोल्ड स्टोरेज का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।

मौके पर बचाव कार्य के लिए 21 से अधिक एंबुलेंस तैनात की गई हैं और आधा दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार के मुताबिक, एनडीआरएफ की एक टीम वाराणसी से बुलाकर राहत कार्य में लगाया गया है, जबकि एसडीआरएफ की टीमें पहले से मौके पर मौजूद हैं।

सपा नेता से जुड़ा बताया जा रहा कोल्ड स्टोरेज

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जानकारी दी कि आदर्श कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व विधायक अंसार अहमद का है। लापरवाही के पहलू की जांच करते हुए उनके कई करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन के अनुसार हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि इमारत लंबे समय से जर्जर थी, लेकिन समय रहते कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मलबे में और लोग फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

अमोनिया गैस रिसाव की खबर फैलने के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य के साथ गंभीर रूप से घायलों के इलाज पर विशेष ध्यान देने की बात कह रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)