होम वित्तमंत्री के साथ सांसद ने मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय का किया शिलान्यास, सांसद बोले-शिक्षा का स्तर सुधरेगा और बच्चों का भविष्य सुनहरा होगा
शाहजहांपुर में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सांसद अरुण सागर के साथी मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय का की भुमि पूजन कर शिलान्यास किया। कंपोजिट विद्यालय 24 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा।
25 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से माडल कंपोजिट विद्यालय बनकर होगा तैयार, 12 करोड़ रुपये पहली किश्त जारी।
शाहजहांपुर में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सांसद अरुण सागर के साथी मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय का की भुमि पूजन कर शिलान्यास किया। कंपोजिट विद्यालय 24 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। सांसद ने कहा कि कंपोजिट बनकर तैयार होगा तो यहां से बच्चों का भविष्य सुनहरा होगा और शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र से लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है।
दरअसल शाहजहांपुर में बच्चों के लिए शिक्षा का सत्य सुधारने के लिए ब्लाक भावलखेड़ा स्थित मुरादगांव में मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले इस माडल कंपोजिट विद्यालय से शाहजहांपुर में शिक्षा का स्तर सुधेरा और बच्चों का भविष्य सुनहरा होगा। वित्तमंत्री मंत्री सुरेश खन्ना ने सांसद अरुण सागर समेत तमाम पार्टी के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे। सांसद अरुण सागर ने बताया कि सरकार बगैर भेदभाव के विकास कार्य और योजनाओं का लाभ देश वासियों को दे रही है ।शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय में क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। जिससे उनका भविष्य सुधरेगा और देश का नाम रौशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचे हैं। पहले गरीब बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा नही ले पाते थे। अब मुख्यमंत्री की देन है कि एक ई-रिक्शा चालक से लेकर तमाम मजदूर पेशा लोगों के बच्चे भी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों के लिए आरटीई योजना शुरू की है। जिसमे इंग्लिश मीडियम स्कूल में उनके बच्चे उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
सांसद ने कहा कि अब योजनाएं बनती है तो उसका धरातल पर कार्य दिखने लगता है । माडल कंपोजिट विद्यालय बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में 12 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा पूरा कैंपल सोलर युक्त होगा जिससे बिजली की भी बचट होगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि 18 महीने में इस विद्यालय को बनाकर तैयार किया जाए। एक साल पहले तिलहर में भी एक माडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास किया जा चुका है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।