होम पुलिस की बड़ी कामयाबी: गढ़चिरौली के जंगलों चलाया सर्च ऑपरेशन, 26 नक्सली ढेर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 13, 2021 08:50 PM

पुलिस की बड़ी कामयाबी: गढ़चिरौली के जंगलों चलाया सर्च ऑपरेशन, 26 नक्सली ढेर

पुलिस की बड़ी कामयाबी: गढ़चिरौली के जंगलों चलाया सर्च ऑपरेशन, 26 नक्सली ढेर

पुलिस की बड़ी कामयाबी: गढ़चिरौली के जंगलों चलाया सर्च ऑपरेशन, 26 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगलों में शनिवार को पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 26 नक्सली ढेर हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ आज सुबह ग्यारहपत्ती जंगल के धनोरा इलाके में हुई। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने कहा कि गढ़चिरौली जिले के ग्यारहपत्ती के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है।
मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद इन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इन्हें नागपुर के क्रिटिकल केयर कॉमप्लेक्स ऑफ ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी।
शनिवार सुबह शुरू हुआ ऑपरेशन 
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि हमने जंगल से अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ सुबह मर्दिनटोला वन क्षेत्र के कोरची में उस समय हुई, जब सी-60 पुलिस कमांडो की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी। हालांकि, अभी तक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में एक शीर्ष विद्रोही नेता भी शामिल है। इससे पहले मई में गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया गया था। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)