होम आंदोलनकारी किसानों को अनिल विज की नसीहत, बोले- वार्ता करने में सक्षम नहीं हैं नेता तो उन्हें बदलें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 13, 2021 08:42 PM

आंदोलनकारी किसानों को अनिल विज की नसीहत, बोले- वार्ता करने में सक्षम नहीं हैं नेता तो उन्हें बदलें

आंदोलनकारी किसानों को अनिल विज की नसीहत, बोले- वार्ता करने में सक्षम नहीं हैं नेता तो उन्हें बदलें

आंदोलनकारी किसानों को अनिल विज की नसीहत, बोले- वार्ता करने में सक्षम नहीं हैं नेता तो उन्हें बदलें

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को एक साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों को नसीहत दी है कि उन्हें अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि वो जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं उसमें कितनी प्रगति हुई है। आपको बता दें कि 26 नवंबर को किसान आंदोलन का एक साल पूरा हो जाएगा। ऐसे में एक बार फिर आंदोलन को गति देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने रणनीतियां तैयार की हैं। जिसके तहत शीतकालीन सत्र के दौरान फिर से केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान आंदोलन को 1 साल हो गए हैं अब किसानों को अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि जिस मुद्दों को लेकर आप आंदोलन कर रहे हैं उसमें कितनी प्रगति हुई। अगर उनको लगता है कि उनके नेता वार्ता करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें नए नेता चुनना चाहिए, जो वार्ताकर समाधान निकाले। गौरतलब है कि किसानों संगठनों की मांग है कि मोदी सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लें और इसके साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाया जाए। लेकिन केंद्र ने तो पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वो कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने वाली है। हालांकि बातचीत के जरिए कानूनों में जरूरी प्रावधान जरूर हो सकता है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई लेकिन वो विफल साबित हुई। जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि 29 नवंबर से रोजाना 500 किसान संसद तक शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक कर इसकी पूरी योजना तैयार की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)