होम शाहजहांपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत, सपा के पीडीए पर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शाहजहांपुर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का भाजपा सांसद अरुण सागर के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शाहजहांपुर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का भाजपा सांसद अरुण सागर के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा सांसद अरुण सागर, विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

दरअसल, बरेली से लौटते समय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी साउथ स्थित सांसद अरुण सागर के आवास पहुंचे, जहां उनके स्वागत की भव्य तैयारियां पहले से की गई थीं। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को पहले यह तय करना चाहिए कि पीडीए का मतलब आखिर है क्या। उन्होंने कहा,
“समाजवादी पार्टी कभी पी का मतलब बदलती है, कभी डी का और कभी ए का। जनता को पहले यह स्पष्ट करें कि पीडीए का वास्तविक अर्थ क्या है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सांसद अरुण सागर के आवास पर भोजन किया, इसके बाद हनुमत धाम के दर्शन किए और फिर सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। यह दौरा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शाहजहांपुर का उनका पहला आधिकारिक दौरा रहा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।