होम ममता और मोदी सगे भाई-बहन, बंगाल चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा हमला, रैली में दिए तीखे बयान

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Apr 1, 2026 07:44 PM

ममता और मोदी सगे भाई-बहन, बंगाल चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा हमला, रैली में दिए तीखे बयान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मुर्शिदाबाद में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

ममता और मोदी सगे भाई-बहन, बंगाल चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा हमला, रैली में दिए तीखे बयान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मुर्शिदाबाद में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली एजेयूपी उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित इस सभा में ओवैसी ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सहित अन्य दलों ने वर्षों तक मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन उनके विकास के लिए ठोस काम नहीं किया।

“ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन”: ओवैसी

मुर्शिदाबाद की रैली में ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'ईद के दिन वोट हासिल करने के लिए ममता बनर्जी ड्रामा करती हैं. दिल में कोई मोहब्बत नहीं है. सिर्फ हमारा वोट हासिल करना चाहते हैं. पीएम मोदी और ममता बनर्जी सगे भाई-बहन की तरह हैं. अंदर से एक हैं. हमारा वोट करने के लिए इस तरह की बात करते हैं. अगर आपके वोट से आपका नेता नहीं होगा तो आपको गूंगा बनाकर रख दिया जाएगा. आपको दबाया जाएगा, कुचला जाएगा.'

“ममता के सामने सिर नहीं झुकाएंगे”

ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की बात कर रही है। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी और ममता बनर्जी में कोई फर्क नहीं है. वे नहीं चाहते कि गरीब की आजाद लीडरशिप पैदा हो जाए. अगर भरोसा करना है तो ओवैसी और हुमायूं कबीर पर भरोसा करिए. टीएमसी से पूछना चाहता हूं कि बीजेपी इतनी मजबूत कैसे हुई? मुर्शिदाबाद और बंगाल की जनता से कहना चाहता हूं कि हमारी लड़ाई मुस्लिम लीडरशिप पैदा करने की है. हम हिंदू भाइयों के खिलाफ नहीं हैं. हम हिस्सेदारी चाहते हैं. हम टीएमसी या ममता के सामने सिर नहीं झुकाएंगे. हम मोदी से नहीं डरेंगे.'

हुमायूं कबीर के समर्थन में उतरे ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख ने दावा किया कि पिछले 50 वर्षों में मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस, वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस को समर्थन दिया, लेकिन उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को राजनीतिक निर्णय लेने में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने और उनके वास्तविक विकास के लिए हमने हुमायूं कबीर के साथ हाथ मिलाया है. हम सब मिलकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को करारा झटका देंगे.’

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले इस तरह के बयान राजनीतिक माहौल को और गर्माने वाले माने जा रहे हैं, जहां सभी दल वोटरों को साधने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाते दिख रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)