होम भारत में OpenAI की धमाकेदार एंट्री, दिल्ली में खोला पहला ऑफिस, जानें AI दिग्गज की क्या है बड़ी योजना?

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 12, 2025 08:13 PM

भारत में OpenAI की धमाकेदार एंट्री, दिल्ली में खोला पहला ऑफिस, जानें AI दिग्गज की क्या है बड़ी योजना?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे बड़ी और जानी-मानी कंपनी OpenAI ने भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। कंपनी ने नई दिल्ली में अपना पहला कार्यालय खोल लिया है।

भारत में OpenAI की धमाकेदार एंट्री, दिल्ली में खोला पहला ऑफिस, जानें AI दिग्गज की क्या है बड़ी योजना?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे बड़ी और जानी-मानी कंपनी OpenAI ने भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। कंपनी ने नई दिल्ली में अपना पहला कार्यालय खोल लिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने दिल्ली के एक प्रीमियम वर्कस्पेस प्रोवाइडर 'कॉरपोरेटएज' के साथ लीज समझौता किया है और 50 सीटों की क्षमता वाली ऑफिस स्पेस ली है।

OpenAI, जो लोकप्रिय AI टूल ChatGPT की पैरेंट कंपनी है, ने इसी साल अगस्त के महीने में भारत में अपना ऑफिस खोलने की घोषणा की थी। इस घोषणा के तहत ही कंपनी ने दिल्ली में अपना पहला कदम रखा है।

OpenAI का पहला ऑफिस कहाँ खुला?

OpenAI का भारत में पहला कार्यालय दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नारौजी नगर में खुला है। यह एक प्रीमियम ऑफिस स्पेस है, जो कुल 42,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस ऑफिस स्पेस में 5 हाई-टेक मीटिंग रूम, लगभग 500 वर्कस्टेशन और कई अन्य आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

AI को भारत के लिए विकसित करने की योजना

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अगस्त में ही भारत को लेकर कंपनी की योजनाओं की जानकारी दी थी। उनकी योजना है कि कंपनी भारत में अपना ऑफिस खोले ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भारत के लिए और अधिक विकसित किया जा सके। ऑल्टमैन ने साफ कहा था कि AI को विकसित करते समय भारत की जरूरतों और संदर्भों को ध्यान में रखा जाएगा।

कंपनी भारत में निवेश करने के लिए बेहद उत्साहित है और उसकी योजना भारत सरकार, बिजनेस कम्युनिटी और अन्य डेवलपर्स के साथ मिलकर काम करने की है।

भारत है OpenAI के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार

यूजर्स की संख्या के मामले में भारत, अमेरिका के बाद OpenAI के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। यह तथ्य कंपनी के लिए भारत के बाजार के महत्व को बढ़ाता है। एक और दिलचस्प आंकड़ा यह है कि ChatGPT के उपयोग में भारत के छात्र दुनिया में सबसे आगे हैं। यह विशाल यूजर आधार और तकनीकी प्रतिभा भारत को OpenAI के वैश्विक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)