होम Delhi Car Blast: प्रमुख आरोपी डॉ. आदिल अहमद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, सहकर्मी डॉक्टर ने बताया बेहद शांत स्वभाव का शख्स

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 12, 2025 07:43 PM

Delhi Car Blast: प्रमुख आरोपी डॉ. आदिल अहमद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, सहकर्मी डॉक्टर ने बताया बेहद शांत स्वभाव का शख्स

दिल्ली में लाल किले के बाहर सोमवार (10 नवंबर, 2025) को हुए भीषण कार धमाके के मुख्य आरोपियों में कश्मीर का रहने वाला डॉ. आदिल अहमद भी शामिल है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली धमाके से महज तीन दिन पहले डॉ. आदिल अहमद को सहारनपुर जिले से गिरफ्तार किया था।

Delhi Car Blast: प्रमुख आरोपी डॉ. आदिल अहमद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, सहकर्मी डॉक्टर ने बताया बेहद शांत स्वभाव का शख्स

दिल्ली में लाल किले के बाहर सोमवार (10 नवंबर, 2025) को हुए भीषण कार धमाके के मुख्य आरोपियों में कश्मीर का रहने वाला डॉ. आदिल अहमद भी शामिल है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली धमाके से महज तीन दिन पहले डॉ. आदिल अहमद को सहारनपुर जिले से गिरफ्तार किया था। आदिल पर आरोप था कि उसने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंधित पोस्टर चिपकाए थे।

दिल्ली कार विस्फोट की जांच शुरू होने पर, इस मामले में भी डॉ. आदिल अहमद के तार जुड़े हुए मिले।

सहकर्मी डॉक्टर ने बताया 'संदिग्ध' न होने का दावा

डॉ. आदिल अहमद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित फेमस मेडिकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में काम करता था। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, उसके सहकर्मी डॉ. बाबर ने आदिल के स्वभाव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।

डॉ. बाबर ने कहा, "आदिल अहमद बेहद शांत स्वभाव का शख्स था, हमें कभी भी कोई बात ऐसी नजर नहीं आई, जिस पर शक किया जा सके।" उन्होंने आगे कहा, "वह बहुत शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उसने हमें अपनी शादी में आमंत्रित किया था और हम वहां गए थे, लेकिन इस दौरान हमें वहां कुछ भी ऐसा नजर नहीं आया जो संदिग्ध है।"

हालांकि, जब डॉ. बाबर से पूछा गया कि अस्पताल में आदिल अहमद से किस तरह के लोग मिलने आते थे, तो उन्होंने कहा, "अस्पताल में उनसे किस तरह के लोग मिलने आते थे, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।"

अस्पताल प्रशासन जांच में करेगा पूरा सहयोग

डॉ. बाबर ने बताया कि डॉ. आदिल अहमद को रहने की सुविधा अस्पताल प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई थी। उन्होंने कहा कि डॉ. आदिल अहमद को लेकर अस्पताल के सभी कर्मियों से पूछताछ की जा चुकी है और वे "जांच में पूरी तरह अपना सहयोग जारी रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि, "अस्पताल में सभी लोग इस बात से पूरी तरह से स्तब्ध हैं कि इतना शिक्षित व्यक्ति ऐसी निशंस वारदात को अंजाम दे सकता है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)