होम बीच हवा में बम की धमकी, मुंबई-वाराणसी एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
मुंबई से वाराणसी आ रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
मुंबई से वाराणसी आ रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। यह घटना देश के प्रमुख परिवहन केंद्रों पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है, खासकर दिल्ली में हुए हालिया बम धमाके के बाद।
धमकी मिलते ही विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद, बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी जांच की। फिलहाल, अधिकारी धमकी के सोर्स की जांच कर रहे हैं।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार की ओर से नियुक्त बम स्क्वॉड को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए। विमान की सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा।"
इस घटना से कुछ समय पहले, इंडिगो एयरलाइंस को भी बुधवार (12 नवंबर 2025) को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था, जिसके बाद कई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली और हैदराबाद जैसे पांच बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिले ईमेल में बम होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, जांच के बाद इस ईमेल को अफवाह माना गया।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद से ही हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और मेट्रो नेटवर्क सहित प्रमुख परिवहन केंद्रों पर सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में धमकी की खबर ने एक बार फिर देश भर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियों को अत्यधिक सतर्क कर दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।