होम पीएम मोदी ने LNJP अस्पताल में घायलों का जाना हाल, दिल्ली ब्लास्ट पर बोले- साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 12, 2025 07:35 PM

पीएम मोदी ने LNJP अस्पताल में घायलों का जाना हाल, दिल्ली ब्लास्ट पर बोले- साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (12 नवंबर, 2025) को अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा पूरी कर नई दिल्ली लौटे। भारत लौटते ही उन्होंने सीधे लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का रुख किया,

पीएम मोदी ने LNJP अस्पताल में घायलों का जाना हाल, दिल्ली ब्लास्ट पर बोले- साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (12 नवंबर, 2025) को अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा पूरी कर नई दिल्ली लौटे। भारत लौटते ही उन्होंने सीधे लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का रुख किया, जहां उन्होंने दिल्ली के लाल किले के बाहर सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम हुए भीषण कार धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

"षड्यंत्र की तह तक जाएंगी जांच एजेंसियां"

पीएम मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट भी साझा किया। पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस साजिश को रचने वाले लोगों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

इससे पहले, भूटान यात्रा के दौरान अपने संबोधन में भी प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, "दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित किया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं हर किसी को आश्वस्त करता हूं कि हमारी जांच एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।"

NIA को सौंपी गई है जांच की जिम्मेदारी

सोमवार शाम को लाल किले के बाहर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर एक कार में यह बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए थे।

धमाके के तुरंत बाद, भूटान की यात्रा पर गए पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर घटना की पूरी जानकारी ली थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस कार धमाके की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी है। NIA के साथ ही NSG और FSL की टीमें भी जांच में शामिल हैं। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी की हुई है और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की छानबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच के आदेश भी दिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)