होम नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान: शाहजहांपुर में पेट्रोल पम्पों पर सख्त जांच, चालान व कार्यवाही प्रस्तावित
जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देशों के अनुपालन में जनपद शाहजहांपुर में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को पेट्रोल पम्पों पर संयुक्त जांच टीम द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।
शाहजहांपुर. जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देशों के अनुपालन में जनपद शाहजहांपुर में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को पेट्रोल पम्पों पर संयुक्त जांच टीम द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।
इस संयुक्त जांच टीम में नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस बल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (खाद्य क्षेत्र-द्वितीय), पूर्ति निरीक्षक नगर निगम शाहजहांपुर एवं पटल सहायक पेट्रोलियम उप्राण सम्मिलित रहे।
संयुक्त टीम द्वारा सत्यप्रेम सर्विस स्टेशन (कचहरी), के.पी. सिंह फिलिंग स्टेशन (ग्राम लधौली) तथा सत्यश्री फिलिंग स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पम्प स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल विक्रय न किया जाए।
साथ ही परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान भी किए गए।
तहसील तिलहर में उपजिलाधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं पूर्ति निरीक्षक द्वारा राधा फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया, जहां कुछ अनियमितताएं पाई गईं, जिनके सापेक्ष यथोचित कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
तहसील पुवायां में ग्राम बण्डा स्थित शेखो फिलिंग स्टेशन,
तहसील सदर में मोहल्ला सरायंकाईयां स्थित राम नारायण गुप्ता एण्ड सन्स,
तहसील जलालाबाद में मोहन फिलिंग स्टेशन,
तहसील कलान में जय अम्बे फिलिंग स्टेशन (मिर्जापुर) का निरीक्षण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पम्पों पर निम्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई—
महिला एवं पुरुष हेतु अलग-अलग एवं स्वच्छ शौचालय
वाहनों के लिए निःशुल्क हवा की सुविधा
आमजन हेतु शीतल पेयजल
पम्प परिसर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था
सभी पेट्रोल पम्प स्वामियों, मैनेजरों एवं सेल्समैन को सख्त निर्देश दिए गए कि “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के तहत चालक एवं सहयात्री दोनों द्वारा हेलमेट न पहनने की स्थिति में किसी भी दशा में पेट्रोल विक्रय न किया जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आगे भी जारी रहेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।