होम मेरठ कांड: पुलिस सिर्फ पैर में गोली मारना जानती है..., शिवपाल यादव का योगी सरकार पर तीखा हमला
मेरठ के सरधना में एक दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण की घटना ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर करारा प्रहार किया है,
लखनऊ/मेरठ: मेरठ के सरधना में एक दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण की घटना ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर करारा प्रहार किया है, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
सपा नेता शिवपाल यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा:
बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दलित मां की हत्या और बेटी का अपहरण 'अति-दुखद और शर्मनाक' है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई हो कि अपराधी ऐसे घृणित कार्य करने से डरें।
घटना 8 जनवरी की सुबह सरधना के कपसाड़ गांव की है:
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।