होम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Alert Star Digital Team Jan 10, 2022 08:59 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं और वर्तमान में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा हिंदी में एक ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सभी से वायरस के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है। सीएमओ ने ट्विट करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।बिहार में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, उसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सरकार को चिंता में डाल दिया है। वहीं, आम लोग भी कोरोना की पहली और खासकर दूसरी लहर की भयावहता को देखकर इस बार सहमे हुए हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में कोरोना के 5022 नए मरीज मिले हैं। इसमें केवल पटना में 2018 मरीज मिले हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)