होम हॉकी और बॉल के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे कैप्टन अमरिंदर, पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिह्न

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 10, 2022 08:49 PM

हॉकी और बॉल के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे कैप्टन अमरिंदर, पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिह्न

हॉकी और बॉल के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे कैप्टन अमरिंदर, पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिह्न

हॉकी और बॉल के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे कैप्टन अमरिंदर, पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिह्न

पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवगठित पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को चुनाव चिह्न मिल गया है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह हॉली और बॉल के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। प्रदेश में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमरिंदर सिंह को प्रदेश की जनता चुनती है या नहीं ? पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान जारी है। हाल ही में सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को दिल्ली का तोता बताया था। आपको बता दें कि सिद्धू के साथ चल रही खींचतान के चलते ही अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर कांग्रेस भी छोड़ दी। इसके बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया और फिर भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया। भाजपा के साथ वाले गठबंधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) भी शामिल है।अमरिंदर सिंह ने रविवार को पंजाब लोक कांग्रेस में पांच उपाध्यक्ष और 17 महासचिव नियुक्त किए। प्रभारी महासचिव (संगठन) कमल सैन ने बताया कि पार्टी पदों पर नई नियुक्तियों के लिए आदेश रविवार को जारी किया गया। पांच उपाध्यक्षों में अमरीक सिंह अलीवाल, प्रेम मित्तल, फरजाना आलम, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, संजय इंदर सिंह बन्नी चहल का नाम और महासचिवों में राजविंदर कौर भगीके, राजिंदर सिंह राजा, पुष्पिंदर सिंह भंडारी और सरिता शर्मा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोहित कुमार शर्मा को मोहाली का जिला अध्यक्ष और वकील संदीप गोरसी को पीएलसी के कानूनी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)