होम दिल्ली में बढ़ते कोरोना कहर के बीच बढ़ी पाबंदियां, रेस्त्रां और बार बंद, पैक कराने की सुविधा होगी उपलब्ध

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jan 10, 2022 08:52 PM

दिल्ली में बढ़ते कोरोना कहर के बीच बढ़ी पाबंदियां, रेस्त्रां और बार बंद, पैक कराने की सुविधा होगी उपलब्ध

दिल्ली में बढ़ते कोरोना कहर के बीच बढ़ी पाबंदियां, रेस्त्रां और बार बंद, पैक कराने की सुविधा होगी उपलब्ध

दिल्ली में बढ़ते कोरोना कहर के बीच बढ़ी पाबंदियां, रेस्त्रां और बार बंद, पैक कराने की सुविधा होगी उपलब्ध

 राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियां और ज्यादा बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में अब रेस्त्रां और बार को बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि रेस्त्रां से खाना पैक कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को हुई बैठक में रेस्त्रां और बार को बंद करने का निर्णय लिया। इससे पहले पिछले मंगलवार को डीडीएमए की बैठक हुई थी, जिसमें वीकेंड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, आज की बैठक में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 17 और लोगों की मौत हो गई वहीं संक्रमण के 19,166 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर 25 प्रतिशत रही। वहीं रविवार को कोरोना के 22,751 मामले सामने आए थे। जो पिछले साल एक मई के बाद से किसी एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले थे। एक मई को संक्रमण के 25,219 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 31.61 प्रतिशत रही थी।दिल्ली में 5 से 9 जनवरी तक कोरोना के 46 मरीजों ने अपना दम तोड़ा। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, जान गंवाने वाले 46 में से 25 मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे। जबकि 14 लोगों की उम्र 41 और 60 के बीच थी और 5 मरीज 21 से 40 साल की उम्र के थे। एक अधिकारी ने बताया कि 32 मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और वे ज्यादातर वैसे लोग थे जिन्हें सांस की गंभीर बीमारी, कैंसर, हृदयरोग जैसी अन्य बीमारियां थीं। उनके अनुसार 21 ऐसे रोगी थे जिन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं और भर्ती कराने के बाद जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 37 मरीज ऑक्सीजन लेवल 94 फीसद के नीचे जाने के बाद अस्ताल लाए गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)