होम Post office की यह स्कीम देगी एकमुश्त 14 लाख रुपए, बस करना होगा ये छोटा सा काम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2021 08:32 PM

Post office की यह स्कीम देगी एकमुश्त 14 लाख रुपए, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Post office की यह स्कीम देगी एकमुश्त 14 लाख रुपए, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Post office की यह स्कीम देगी एकमुश्त 14 लाख रुपए, बस करना होगा ये छोटा सा काम

 यह स्कीम आपको लखपति बनने का अवसर दे रही है. आपको बता दें कि महज 5 साल तक निवेश करने पर ये स्कीम आपको एकमुश्त 14 लाख रुपए (14 lakh rupees) दे रही है. यही नहीं सीनियर सिटीजन्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme) से जुड़ने के बाद आपको इंकम टेक्स से भी राहत मिलेगी.

खासकर ये स्कीम सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स स्कीम (Post Office Senior Citizen Savings Scheme) के जरिए आप 14 लाख का फंड आसानी से बना सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम में निवेशकों को 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. साथ ही इसमें आपको निवेश भी बहुत ही छोटा करना होता है.

कैसे मिलेंगे 14 लाख रुपये
अगर सीनियर सिटीजंस स्कीम में आप एक मुश्त 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो सालाना 7.4 फीसदी (कंपाउंडिंग) की ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद यानी मेच्योरिटी पर निवेशकों को कुल रकम 14,28,964 रुपये होगी. यहां आपको ब्याज के रूप में 4,28,964 रुपये का फायदा हो रहा है. आपको बता दें कि अगर इस स्‍कीम के तहत 10,000 रुपये या इससे ज्‍यादा का ब्‍याज मिलने पर टीडीएस कटेगा. हालांकि, सीनियर सिटीजन सेविंग्‍स स्‍कीम में निवेश की रकम पर इनकम टैक्‍स एक्‍ट, 1961 के सेक्शन 80C के तहत छूट मिलता है. इसके अलावा इस स्कीम में आपको ज्वाइंट अकाउंट खोलने की सुविधा दी जाती है. साथ ही खाता खोलने बंद करवाने के समय नॉमिनेशन फैसिलिटी उपलब्ध भी उपलब्ध है.

ये है पात्रता
इस स्कीम से जुड़ने के लिए आपकी आयु सीमा 60 साल होनी चाहिए. साथ ही 60 साल या उससे ज्यादा आयु के लोग ही इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं. इसके अलावा वॉलेंटरी रिटायरमेंट लेने वाले व्‍यक्ति भी इस स्‍कीम में निवेश कर सकते हैं. सीनियर सिटीजन सेविंग्‍स स्‍कीम की मैच्‍योरिटी अवधि 5 साल की होती है, लेकिन आप इसे बढ़ा भी सकते हैं. इस स्कीम के तहत खाता खोलने के लिए कम से कम 1000 रुपए होना जरुरी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)