होम नौकरी की टेंशन खत्म ! घर बैठे कमाएं 39000 रुपये से ज्यादा, जानिए आसान तरीका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2021 08:38 PM

नौकरी की टेंशन खत्म ! घर बैठे कमाएं 39000 रुपये से ज्यादा, जानिए आसान तरीका

नौकरी की टेंशन खत्म ! घर बैठे कमाएं 39000 रुपये से ज्यादा, जानिए आसान तरीका

नौकरी की टेंशन खत्म ! घर बैठे कमाएं 39000 रुपये से ज्यादा, जानिए आसान तरीका

 दिल्लीः बिजनेस ऐसा कि आपको ज्यादा निवेश करने की भी जरूरत नहीं है और मोटा पैसा भी कमा सकते है। हम बात कर रहे हैं बिस्किट की, जो जिसकी हमेशा मांग रहती है। लॉकडाउन के दौरान जब सभी उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए उस समय पारले जी बिस्कुट की इतनी अधिक बिक्री हुई है कि पिछले 82 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।

ऐसे में बेकरी प्रोडक्ट बनाने की यूनिट लगाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

अगर आप बेकरी इंडस्ट्री में खोलना चाहते हैं तो इसके लिए मोदी सरकार भी मदद कर रही है। मुद्रा स्कीम के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 1 लाख रुपये निवेश करना होगा। कुल खर्च का 80 प्रतिशत तक फंड की मदद सरकार से मिल जाएगी। इसके लिए सरकार ने खुद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस बिजनेस से हर महीने 40 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

- इतने रुपये का आएगा खर्च

प्रोजेक्ट लगाने में कुल खर्च: 5.36 लाख रुपए इसमें आपको खुद के पास से सिर्फ 1 लाख रुपये लगाना होगा। मुद्रा स्कीम के तहत आपका सिलेक्शन होता है तो बैंक से टर्म लोन 2.87 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 1.49 लाख रुपये मिल जाएगा।

प्रोजेक्ट के तहत आपके पास 500 वर्गफुट तक का खुद का स्पेस होना चाहिए। अगर नहीं है तो इसे रेंट पर लेकर प्रोजेक्ट फाइल के साथ दिखाना होगा। 5.36 लाख रुपए में कुल सालाना उत्पादन और उसकी बिक्री का अनुमान कुछ इस तरह से लगाया गया है।

- आवेदन करने की शर्तें

इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप किसी भी बैंक में आवदेन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें ये डिटेल देनी होगी। नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कितना लोन चाहिए। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती। लोन का अमाउंट 5 साल में लौटा सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)