होम मुख्यमंत्री ने 520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2021 08:21 PM

मुख्यमंत्री ने 520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। नगर निगम परिसर में बनाए गए ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के प्रतिमा का अनावरण कर नए 127 वर्ष बाद बनाये गये नगर निगम सदन भवन का किया लोकार्पण। मृतक आश्रितों को चेक वितरण कर छात्रों को लैपटॉप वितरण किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चाभी वितरण नगर निगम के नए सदन भवन के साथ तीन आईटीआई, एक पॉलिटेक्निक, एक राजकीय मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय में छात्रावास, महानगर की दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, सीवरेज सिस्टम, पेयजल, सड़क-नाली आदि समेत पूरे जनपद को सैकड़ों विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। सीएम योगी नगर निगम के नए पांच मंजिला सदन भवन का लोकार्पण करने के साथ करीब 520 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 360.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 154 परियोजनाओं का शिलान्यास व 159.37 करोड़ रुपये से पूर्ण हुईं 109 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। नगर निगम के नवीन सदन भवन परिसर में सामाजिक समरसता के अग्रदूत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। सीएम योगी ने अपने गुरुदेव की इस प्रतिमा का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित सदन भवन में पार्षद गणों को संबोधित किया। पार्षद गणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फूल देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)