होम तीसरी लहर के खतरे के बीच दिल्ली-NCR और UP में नए साल के जश्न पर पाबंदी,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2021 08:09 PM

तीसरी लहर के खतरे के बीच दिल्ली-NCR और UP में नए साल के जश्न पर पाबंदी,

तीसरी लहर के खतरे के बीच दिल्ली-NCR और UP में नए साल के जश्न पर पाबंदी,

तीसरी लहर के खतरे के बीच दिल्ली-NCR और UP में नए साल के जश्न पर पाबंदी,

ओमिक्रोन के खौफ के बीच देश में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज हो गई है। कोरोना के दैनिक मामले दस हजार के पार पहुंच गए हैं वहीं ओमिक्रोन के मामले भी एक हजार के करीब पहुंच चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने देश में संक्रमण की तीसरी लहर का खतरा बढ़ा दिया है। देश में बढ़ते कोरोना की रफ्तार के बीच दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और यूपी में नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। लेकिन एक राज्य ऐसा भी है जिसने न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए लोगों को विशेष छूट प्रदान की है। ये राज्य है राजस्थान जहां प्रदेश सरकार की तरफ से कर्फ्यू में राहत दी गई है। गाइड लाइन में 31 दिसंबर की रात को जश्न मनाने के लिए छूट दी गई है।राजस्थान में सामान्य दिनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। लेकिन नये साल की रात एक बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी। इधर सरकार ने बढ़ते सक्रमण को देखते हुए शादी-समारोह में मेहमानों की संख्या 200 तक सीमित कर दी है। वहीं सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स ऑडिटोरियम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चल सकेंगे। वैक्सीन की अनिवार्यता भी नए साल के बाद रखी गई है। नए साल के बाद कॉलेज, सिनेमा और होटल में वैक्सीन की डबल डोज लगाने वालों को ही एंट्री मिलेगी।बता दें कि राजस्थान सरकार टूरिस्टों के प्रदेश में भारी तादाद में आने के बावजूद इस तरह की रिस्क ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच दिनों में जयपुर में 60 हजार टूरिस्ट आए हैं। वहीं अगर प्रदेश में कोरोना केस की बात करें तो कोरोना से संक्रमित मरीजों के रोजाना आंकड़े बढ़ रहे हैं। पिछले 7 दिनों के आंकड़ों की बात की जाए तो 5 गुना से भी ज्यादा संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जयपुर शहर में 1 सप्ताह के दौरान 237 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)