होम गोरखपुर में बोले सीएम योगी: युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लागू की गई नई शिक्षा नीति

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2021 09:40 PM

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लागू की गई नई शिक्षा नीति

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लागू की गई नई शिक्षा नीति

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लागू की गई नई शिक्षा नीति

मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नई शिक्षा नीति लागू की गई है। यह कोशिश युवाओं के माध्यम से नए भारत के निर्माण की है। जब कोरोना महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त थी, तब सिर्फ पांच देश ही कोरोना टीका की खोज कर पाए। गर्व की बात है कि इसमें भारत भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रबंधन से हमने दुनिया के सामने नजीर पेश की है।मुख्यमंत्री शनिवार को एमपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए अनुशासन का पर्व है। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रज्वलित सेवा-साधना एवं तप की अखंड ज्योति निरंतर जलती रहेगी।
महंत अवेद्यनाथ द्वारा शुरू किए गए सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रियता का अपना दायित्व गोरक्षपीठ निभाता रहेगा। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर की स्थापना, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की अनवरत गतिमान यात्रा का अगला पड़ाव है। हम भावी पीढ़ी को अनुशासन एवं शील का पाठ पढ़ाते रहेंगे। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति की ज्ञान गंगा में स्नान कराते रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना 1932 में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने की थी। तब उनकी उम्र 36 वर्ष थी। महंत दिग्विजयनाथ ने पहला स्कूल अपने शिक्षक के सम्मान में स्थापित किया। उनके शिक्षक स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े थे, इसकी जानकारी होने पर अंग्रेज अफसर ने उन्हें स्कूल से बर्खास्त कर दिया। वह स्कूल आज एमपी इंटर कॉलेज के नाम से जाना जाता है। यहीं से एमपी शिक्षा परिषद की नींव पड़ी।हिमालच प्रदेश से गोरखपुर का नजदीकी रिश्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से गोरखपुर का नजदीकी रिश्ता है। जिस गोरखपुर का नाम महायोगी गुरु गोरखनाथ के नाम पर पड़ा है, उनका गोरखपुर आगमन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से हुआ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिमाचल के ही हैं, जो पूरे देश में जनसेवा से अपनी पहचान बनाए हैं।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)