होम नेशनल क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 3, 2021 07:01 PM

नेशनल क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

नेशनल क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

नेशनल क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 3 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा वर्णिका श्रीवास्तव ने भारतीय स्मारकों पर आधारित राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ‘परपल विंग्स’ के तत्वावधान में आयोजित नेशनल लेविल ऑनलाइन कम्पटीशन ‘टूरिज्म क्वेस्ट-2021’ के अन्तर्गत आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने भारतीय स्मारकों से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर बड़ी ही तीव्रता, स्पष्टता तथा सारगर्भित ढंग से देकर अपने ज्ञान-विज्ञान, तार्किक क्षमता व आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया और दिखाया कि सी.एम.एस. के छात्र छोटी उम्र से ही भारतीय धरोहरों के संरक्षण के प्रति काफी जागरूक एवं सजग हैं। प्रतियोगिता के आयोजकों ने वर्णिका के ज्ञान-विज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)