होम US में भी प्रसिद्ध हैं दिल्ली सरकार के स्कूल, केजरीवाल बोले- एक मौका दे दो पंजाब के स्कूल भी देखने आएंगे विदेशी राष्ट्रपति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2021 09:10 PM

US में भी प्रसिद्ध हैं दिल्ली सरकार के स्कूल, केजरीवाल बोले- एक मौका दे दो पंजाब के स्कूल भी देखने आएंगे विदेशी राष्ट्रपति

US में भी प्रसिद्ध हैं दिल्ली सरकार के स्कूल, केजरीवाल बोले- एक मौका दे दो पंजाब के स्कूल भी देखने आएंगे विदेशी राष्ट्रपति

US में भी प्रसिद्ध हैं दिल्ली सरकार के स्कूल, केजरीवाल बोले- एक मौका दे दो पंजाब के स्कूल भी देखने आएंगे विदेशी राष्ट्रपति

 पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार मतदाताओं को लुभाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने पठानकोट में तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद भगवंत मान, आप नेता राघव चड्ढा समेत कई नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली आए, मोदी जी से मिलने। उनकी धर्मपत्नी मेलानिया ट्रम्प ने बोला कि मैंने दिल्ली की सरकारी स्कूलों के बारे में सुना है, मैं उसे देखने जाऊंगी। उनको मोदी जी ने बहुत समझाया और बोले कि हमारे प्राइवेट स्कूल बहुत अच्छे हैं, ये केजरीवाल के स्कूल मत देखो। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी हमसे थोड़ी नफरत करते हैं। मेलानिया ट्रम्प हमारा स्कूल देखने आईं और एक क्लास में बैठकर बच्चों और शिक्षकों से बात की।उन्होंने कहा कि अमेरिका के अंदर भी दिल्ली सरकार के स्कूल प्रसिद्ध हैं। एक मौका दे दो, अमेरिका, कनाडा, लंदन सारी जगह के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पंजाब के स्कूल देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनेगी तो हमारी जिम्मेदारी होगी कि यहां पर जो भी बच्चा पैदा होगा, उसको अच्छी शिक्षा और मुफ्त में शिक्षा दी जाए। अब सभी को अच्छी शिक्षा मिलेगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाब की जनता से मेरे 2 वादे हैं, अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल बनेंगे। दिल्ली का कोई भी जवान अगर सीमा पर शहीद होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि मिलती है। हम पंजाब में सैनिकों को देंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)