होम सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन शाहजहांपुर विधानसभा पुवायां के लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ, शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने किया
सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन शाहजहांपुर विधानसभा पुवायां के लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया, शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने किया
शाहजहाँपुर। सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हर विधानसभा में ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। आज सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन विधानसभा पुवायां के लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा पुवायां विधायक चेतराम मौजूद रहे। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत दौड़ 100 मीटर, दौड़ 200 मीटर, दौड़ 400 मीटर, दौड़ 800 मीटर, दौड़ 3000 मीटर, लंबी कूद, कबड्डी, खो खो खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्द्धा के आयोजन से जिले भर के खिलाड़ियों को खेल कूद प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा और ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभायें को निखरने का मौका भी मिलेगा।
इस दौरान पुवायां चेयरमैन संजय गुप्ता, पूर्व विधायक श्रीमती शकुंतला देवी, ब्लाक प्रमुख पुवायां श्रीमती नीलम देवी, ब्लाक प्रमुख खुटार नमित दीक्षित, बंडा ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश, राजीव कश्यप, मंडल अध्यक्ष पुवायां ग्रामीण विपिन शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप, विनायक अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।