होम मोदी सरकार के इन 2 बिलों को मुकेश अंबानी का समर्थन, बोले- हम सही रास्ते पर हैं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2021 09:58 PM

मोदी सरकार के इन 2 बिलों को मुकेश अंबानी का समर्थन, बोले- हम सही रास्ते पर हैं

मोदी सरकार के इन 2 बिलों को मुकेश अंबानी का समर्थन, बोले- हम सही रास्ते पर हैं

मोदी सरकार के इन 2 बिलों को मुकेश अंबानी का समर्थन, बोले- हम सही रास्ते पर हैं

अरबपति मुकेश अंबानी ने केंद्र सरकार के डेटा प्राइवेसी और क्रिप्टोकरेंसी बिल का समर्थन किया है। मुकेश अंबानी के मुताबिक भारत आगे की नीतियों और नियमों को लागू कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सही रास्ते पर हैं।

मुकेश अंबानी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सरकार छोटे निवेशकों की सुरक्षा के लिए क्रिप्टोकरेंसी को लेकर संसद में एक नया विधेयक लाने के मूड में है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार निजी क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने का इरादा रखती है। भारतीय इकोनॉमी पर क्रिप्टोकरेंसी के प्रभाव को लेकर रिजर्व बैंक पहले ही सरकार को सचेत कर चुका है। हालांकि, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी के मुकाबले ब्लॉकचेन तकनीक ज्यादा मजबूत है जो करेंसी के बिना भी मौजूद रह सकती है।

ब्लॉकचेन तकनीक की तारीफ: हालांकि, मुकेश अंबानी ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ब्लॉकचेन तकनीक की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा, "मैं ब्लॉकचेन तकनीक में विश्वास करता हूं और यह क्रिप्टोकरेंसी से अलग है।" मुकेश अंबानी के मुताबिक ये तकनीक भरोसे और बराबरी वाले समाज के लिए काफी अहम है। इसका दूसरे तरीकों से फायदा उठाया जा सकता है।

क्या है ब्लॉकचेन: ये तकनीक एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां से क्रिप्टोकरेंसी के बहीखाते का हिसाब रखा जा सकता है। ये डिसेंट्रलाइज्ड लेजर होता है। इसी नेटवर्क के जरिए क्रिप्टोकरेंसी को बेचा या खरीदा जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)