होम क्या अंपायर ने दिया कोहली को धोखा, नियम क्या कहते हैं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2021 09:55 PM

क्या अंपायर ने दिया कोहली को धोखा, नियम क्या कहते हैं

क्या अंपायर ने दिया कोहली को धोखा, नियम क्या कहते हैं

क्या अंपायर ने दिया कोहली को धोखा, नियम क्या कहते हैं

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. लेकिन इस टेस्ट सीरीज में अंपायर को लेकर काफी सवाल खड़े हुए हैं. पहले मैच में आपने देखा होगा कि कई फैसले डीआरएस लेने के बाद बदले गए.

अब दूसरे टेस्ट मैच में खराब अंपायरिंग का शिकार कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हुए हैं. दरअसल मामला ये है कि भारत की पारी का 30 वां ओवर चल रहा था. बोलर थे एजाज पटेल. पटेल की बॉल को विराट कोहली समझ नहीं पाए बीट हो गए. पटेल ने एलबीडबल्यू के लिए अपील की. अंपायर ने आउट करार दे दिए. विराट कोहली ने तुरंत ही डीआरएस के लिए अपील कर दी. रिप्ले में साफ़ दिख रहा था कि बॉल बैट का बहुत बड़ा किनारा लेकर पैड से लगी है.लेकिन थर्ड अंपायर को कुछ ही दिखाई दिया. कोहली के लिए रेड लाइट में लिख दिया आउट. थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद कोहली काफी हैरान दिखे. फील्ड अंपायर के पास जाकर बात करने लगे. काफी गुस्से में दिखे. कैमरा जब ड्रेसिंग रूम की तरफ मुड़ा तो कोच राहुल द्रविड़ भी काफी हैरान थे. हैरान होना लाजिमी है. क्योंकि अगर ऑनफील्ड अंपायर से ये गलती हो समझ आता है. लेकिन अगर थर्ड अंपायर ऐसे फैसले दे रहा है तो समस्या बहुत बड़ी हो सकती है. हालांकि नियम की बात करें तो थर्ड अंपायर को यहां नॉट आउट देने के लिए पुख्ता सबूत देने होते क्योंकि फील्ड अंपायर ने कोहली को आउट दिया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)