होम पंजाब में कंगना की कार को किसानों ने घेरा, 1 घंटे तक रोका; समझाती दिखीं एक्ट्रेस
पंजाब में कंगना की कार को किसानों ने घेरा, 1 घंटे तक रोका; समझाती दिखीं एक्ट्रेस
अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब में उनकी कार को किसानों ने घेर लिया और उनकी कार पर हमला भी किया गया। कंगना रनौत का आरोप है कि जब वो हिमाचल जाने के लिए किरातपुर साहिब के नजदीक स्थित बंगा साहिब में दाखिल हुईं तब उनकी कार को किसानों ने घेर लिया।
इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने लिखा, 'जैसे ही मैं पंजाब में दाखिल हुई एक भीड़ ने मेरी कार पर हमला किया। वो लोग कर रहे थे कि वो सभी किसान हैं।'
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री अपने परिवार के साथ अपनी बहन का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मनाली जा रही थीं। इसी दौरान चंडीगढ़-ऊना हाईवे के पास उनकी कार को भीड़ ने घेर लिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सफेद रंग की एक गाड़ी को भीड़ ने घेर रखा है। इस दौरान वहां कुछ पुलिसवाले भी नजर आ रहे हैं जो इस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।