होम हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा, बोले मोहन भागवत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 27, 2021 11:16 PM

हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा, बोले मोहन भागवत

हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा, बोले मोहन भागवत

हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा,  बोले मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदुओं की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर हिंदुओं को हिंदू बने रहना है तो अखंड भारत बनाना होगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने यह बात कही। भागवत ने कहा, आप देखेंगे कि हिंदुओं की संख्या और ताकत कम हो गई है या हिंदुत्व की भावना कम हो गई है। अगर हिंदू चाहते हैं कि वे हिंदू बने रहें, तो भारत को अखंड बनना होगा। भागवत ने कहा कि हिंदू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना हिंदू नहीं। बंटवारे के बाद भारत टूटा और पाकिस्तान बन गया। ऐसा हुआ क्यों कि हम इस भाव को भूल गए कि हम हिंदू हैं। वहां के मुसलमान भी यह बात भूल गए। खुद को हिंदू मानने वालों की पहले ताकत कम हुई फिर संख्या कम हुई, इसलिए पाकिस्तान भारत नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान है और यहां परंपरा से हिंदू लोग रहते आए हैं।

इससे पहले भागवत ने शुक्रवार को नोएडा में कहा था कि हमारी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लाखों देशभक्तों ने बलिदान दिया। वहीं स्वतंत्रता के बाद विभाजन का दर्द झेला है। हमें खंडित भारत मिला है। अब खंडित भारत को अखंडित बनाना होगा। यह हमारा राष्ट्रीय एवं धार्मिक कर्तव्य है। हम इस कर्तव्य पथ पर चलेंगे तो विजय हमारी होगी।

उन्होंने कहा था कि देश का विभाजन न मिटने वाली वेदना है। यह तभी मिटेगी, जब विभाजन निरस्त होगा। भारत एक जमीन का टुकड़ा नहीं हमारी मातृभूमि है। संपूर्ण दुनिया को कुछ देने लायक हम तब होंगे जब विभाजन हटेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)