होम ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी उड़ानों पर लगाई रोक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 27, 2021 11:09 PM

ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी उड़ानों पर लगाई रोक

ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी उड़ानों पर लगाई रोक

ब्रिटेन समेत आठ देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, बांग्लादेश ने भी अफ्रीकी उड़ानों पर लगाई रोक

ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के कारण ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। जापान, श्रीलंका, थाइलैंड और ओमान ने शनिवार को जबकि अमेरिका, ब्राजील, कनाडा और यूरोपीय यूनियन ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, एस्वातिनी, जिम्बाब्वे, नामिबिया और लीसोथो पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था।ब्रिटेन के शीर्ष वैज्ञानिकों ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप कोई बड़ा खतरा नहीं है और टीके अब भी इससे होने वाली बीमारी से बचाव कर सकते हैं। ब्रिटेन सरकार के स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से जुड़े वैज्ञानिक सलाहकार समूह (एसएजीई) के एक सूक्ष्म जीवविज्ञानी प्रोफेसर कैलम सेम्पल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आया और दुनियाभर में सुर्खियों में छाया नया स्वरूप ‘बी.1.1.1.529’ (ओमीक्रॉन) कोई बड़ी आपदा नहीं है। टीकाकरण से मिलने वाली प्रतिरक्षा अब भी आपको गंभीर बीमारी से बचा सकती है।अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा है कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन दक्षिण अफ्रीका में तेजी से फैल रहा है और अमेरिकी वैज्ञानिक उस देश में अपने सहयोगियों के साथ नए स्वरूप की जांच करने में जुटे हुए हैं। हम यह पता लगाने के लिए उनसे बात कर रहे हैं कि यह एंटीबॉडी को नुकसान पहुंचाता है या नहीं।इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चेम्सफोर्ड और नॉटिंघम में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। जावेद ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के दो मामलों की पुष्टि हुई है। दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हैं दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से संबंधित हैं।इस बीच नेपाल में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों के लिए सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। यह नियम दक्षिण अफ्रीका होकर नेपाल आ रहे लोगों पर भी लागू होगा। इससे पहले ब्रिटेन ने शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और नामीबिया से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लागू कर दिया था। इसके अलावा जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, माल्टा और चेक गणराज्य, यूरोप के उन देशों में शामिल है जिन्होंने यात्रा पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)