होम यूपी: दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, शाह और योगी ने किया अभिनंदन

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 21, 2021 10:19 PM

यूपी: दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, शाह और योगी ने किया अभिनंदन

यूपी: दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, शाह और योगी ने किया अभिनंदन

यूपी: दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, शाह और योगी ने किया अभिनंदन

उत्तर प्रदेश का कद केंद्र में कितना बड़ा है और अहम है, इसकी झलकियां एक बार फिर रविवार को देखने को मिलीं। डीजीपी (पुलिस महानिदेशक)-आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) की कांफ्रेंस के तीसरे दिन आज सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर टहलते नजर आए। इस दौरान मोदी और योगी काफी गंभीर मुद्रा में देखे गएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सवा नौ बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नवें तल पर आयोजित सम्मेलन हाल में पहुंचे। प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद विभिन्न मुद्दों पर एक-एक करके चर्चा-परिचर्चा का दौर शुरू हुआ। वहीं लखनऊ से दिल्ली जाते वक्त अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का गृह मंत्री अमित शाह और योगी ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दो तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक कविता भी लिखी है। सियासी गलियारों में योगी की कविता और तस्वीरों की काफी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-
हम निकल पड़े हैं प्रण करके,
अपना तन-मन अर्पण करके।
जिद है एक सूर्य उगाना है,
अम्बर से ऊंचा जाना है,
एक भारत नया बनाना है।।

इससे पहले, देश के विभिन्न राज्यों के डीजीपी और आईजीपी के सम्मेलन के दूसरे दिन देश की आंतरिक सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर पूरे दिन मंथन चला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सत्रों में हिस्सा लिया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)