होम हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है..
हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है..
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलते हुए दो तस्वीर शेयर की। ये तस्वीरें अपने आप में कई कहानियां और कई राजनीतिक पहलुओं से भरपूर हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फरवरी-मार्च 2022 तक नयी सरकार के लिए राज्य में चुनाव होगे। राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए विपक्षी पार्टियां जी-जान से काम कर रही हैं। ऐसे में पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ की ये तस्वीर उनकी चुनाव को लेकर मंशा को दिखाती हैं। तस्वीर के साथ सीएम योगी ने कुछ कविता की पंक्तिया भी लिखी हैं।
हम निकल पड़े हैं प्रण करके
अपना तन-मन अर्पण करके
जिद है एक सूर्य उगाना है
अम्बर से ऊँचा जाना है
एक भारत नया बनाना है
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।