होम आखिर अमित शाह ने क्यों कहा- राजनीति फिजिक्स नहीं केमिस्ट्री है

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2021 09:11 PM

आखिर अमित शाह ने क्यों कहा- राजनीति फिजिक्स नहीं केमिस्ट्री है

आखिर अमित शाह ने क्यों कहा- राजनीति फिजिक्स नहीं केमिस्ट्री है

आखिर अमित शाह ने क्यों कहा- राजनीति फिजिक्स नहीं केमिस्ट्री है

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद क्या-क्या बदलाव आए, यह सवाल लगातार पूछे जाते हैं। आज खुद गृह मंत्री अमित शाह ने इन सवालों का जवाब दिया। अमित शाह ने बताया कि कैसे कश्मीर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब में एक बड़े गठबंधन का भी उन्होंने संकेत दिया। इसके बारे में मैं आपको पूरी जानकारी देंगे। लेकिन यह भी बताएंगे कि किसानों की आगे की रणनीति क्या है? युवाओं को सशक्त करने में एमएसएमई बड़ी भूमिका निभा रही है। ऐसा राजनाथ सिंह को लगता है। इसके बारे में भी हम आपको बताएंगे और साथ ही साथ बताएंगे एक बार फिर कंगना ने राष्ट्रवाद को लेकर क्या बयान दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त होने के बाद से कश्मीर में शांति है, वहां व्यवसाय के लिए अच्छा निवेश हो रहा है और पर्यटक आ रहे हैं। शाह ने कहा कि देश ने पाकिस्तान की ओर से किये जा रहे सीमा पार आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान के “घर में घुसकर मारा गया।” शाह ने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाया जा सकता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में यह कर दिखाया। इसके साथ ही शाह ने पंजाब में गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया। अमित शाह ने कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढिंढसा के साथ बातचीत हो रही है। भाजपा के कुछ पुराने सहयोगियों के अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन करने के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि गठबंधनों को मतों के अंकगणित के साथ जोड़ना चुनावों के आकलन का सही तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति फिजिक्स नहीं केमिस्ट्री है। मेरे मुताबिक जब दो दल हाथ मिलाते हैं तो यह जरूरी नहीं है कि दोनों के वोट भी जुड़ेंगे। जब दो केमिकल मिलते हैं तो तीसरे केमिकल का भी निर्माण होता है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने पूर्व में भी देखा है जब सपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया और बाद में तीनों (सपा, बसपा और कांग्रेस) एक साथ आ गए...लेकिन जीत भाजपा की हुई। लोग जागरूक हैं। वोट बैंक के आधार पर बनने वाला गठबंधन अब लोगों का मार्गदर्शन नहीं कर सकता।’’ कृषि कानूनों के निरस्त होने के बाद आज संयुक्त किसान मोर्चा के अहम बैठक हुई। इस बैठक में आंदोलन संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही 5 लोगों की कमेटी बनाई गई है जो सरकार से एमएसपी और किसानों से केस वापसी जैसे मुद्दों पर बातचीत करेगी। अब संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी। इस 5 लोगों की कमेटी में युद्धवीर सिंह, शिवकुमार कक्का, बलबीर राजेवाल, अशोक धवाले और गुरनाम सिंह चढुनी के नाम पर सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि यह संयुक्त किसान मोर्चा की यह हेड कमेटी होगी जो किसानों से जुड़े मुद्दे पर महत्वपूर्ण फैसले लेगी। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि अब तक सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर बातचीत के लिए किसानों को नहीं बुलाया गया है। लेकिन जब भी सरकार की ओर से किसानों को बातचीत के लिए बुलाया जाएगा, यह 5 लोग ही जाएंगे। राकेश टिकैत की ओर से फिर दोहराया गया कि आंदोलन फिलहाल खत्म नहीं होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)