होम मौलाना तौकीर रजा ने कांग्रेस का किया समर्थन, बोले- अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए बीजेपी से भी खराब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2022 10:53 PM

मौलाना तौकीर रजा ने कांग्रेस का किया समर्थन, बोले- अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए बीजेपी से भी खराब

मौलाना तौकीर रजा ने कांग्रेस का किया समर्थन, बोले- अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए बीजेपी से भी खराब

मौलाना तौकीर रजा ने कांग्रेस का किया समर्थन, बोले- अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए बीजेपी से भी खराब

उत्तर प्रदेश में चुनावी ऐलान के साथ ही सभी दल अपने कुनबे को बड़ा करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में विभिन्न पार्टियों की ओर से सभी समीकरणों को साधने की लगातार कोशिश की जा रही है। आज इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने बिना किसी शर्त कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उपस्थिति में मौलाना तौकीर रजा ने अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला किया। तौकीर रजा ने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए बीजेपी से भी खराब है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के हाथ गैरजिम्मेदार हाथ है और उनके हाथों में सूबे की बागडोर को नहीं सौंप सकते। अपने वक्तव्य के दौरान मौलाना तौकीर रजा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सच्चा सेक्युलरिस्ट बताया। आपको बता दें कि मौलाना तौकीर रजा खां आला हजरत बरेली शरीफ से भी ताल्लुक रखते हैं। कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा के साथ ही रजा भाजपा और समाजवादी पार्टी पर समान रूप से हमलावर दिखे। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कुछ लोगों की गलतफहमी की वजह से ही वह कांग्रेस पार्टी से दूर हुए थे। अपना मकसद सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना है। रजा ने दावा किया कि देश और प्रदेश की भलाई के लिए कांग्रेस को मजबूत होना बेहद जरूरी है। राजा ने दावा किया कि बीजेपी सरकार की मनहूसियत से बचने के लिए उन्हें हर हाल में रोकना जरूरी है।सपा और भाजपा पर हमला जारी रखते हुए मौलाना तौकीर रजा ने दोनों ही दलों को मुसलमानों के लिए खराब बताया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी पूरा दमखम उत्तर प्रदेश में लगा रही है। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस की वजह से मुकाबला दिलचस्प दिखाई दे रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)