होम विधानसभा चुनाव: शिवसेना सांसद ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2022 11:01 PM

विधानसभा चुनाव: शिवसेना सांसद ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

विधानसभा चुनाव: शिवसेना सांसद ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

विधानसभा चुनाव: शिवसेना सांसद ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गंगा में बहती लाशों को देखा गया, ऐसे में लोग उन्हें (योगी आदित्यनाथ) को वोट नहीं देंगे। दरअसल, भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत नामों को शामिल किया है। जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। 

जिंदा लोग नहीं देंगे वोट

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की टक्कर और चक्कर राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण है योगी जी गोरखपुर से लड़े या अयोध्या से लड़े ये उनका अधिकार है। लेकिन देश में जो अराजकता है, गंगा में लाशों को बहते देखा गया, इससे ज़िंदा लोग तो उन्हें वोट नहीं देंगे। इसी बीच संजय राउत ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पूरा ध्यान चुनाव पर लगाना चाहिए। अखिलेश यादव को भी सबको साथ लेकर ये लड़ाई लड़नी होगी। अहंकार सबको डूबाता है। लोग बहुत बड़ी अपेक्षा के साथ अखिलेश को देख रहे हैं। इससे पहले शिवसेना सांसद ने कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश की 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत शिवसेना विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रही थी और अटकलें थीं कि शिवसेना और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है लेकिन संजय राउत का मौजूदा बयान दर्शाता है कि दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बनी है। ऐसे में क्या शिवसेना उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी ? यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)